1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेस, ब्लैकवुड, डॉवरिच और होल्डर ने बनाया रिकार्ड

चेस, ब्लैकवुड, डॉवरिच और होल्डर ने बनाया रिकार्ड

 Written By: IANS
 Published : Aug 04, 2016 01:36 pm IST,  Updated : Aug 04, 2016 01:36 pm IST

किंग्सटन: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रॉस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डॉवरिच और जेसन होल्डर ने बुधवार को भारत के खिलाफ सबीना पार्क मैदान पर बेनतीजा समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच में कैरेबियाई क्रिकेट के लिए एक

chase, holder, balckwood, dowrich- India TV Hindi
chase, holder, balckwood, dowrich

किंग्सटन: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रॉस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डॉवरिच और जेसन होल्डर ने बुधवार को भारत के खिलाफ सबीना पार्क मैदान पर बेनतीजा समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच में कैरेबियाई क्रिकेट के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। चेस ने इस मैच में 137, ब्लैकवुड ने 63, डॉवरिच ने 74 और होल्डर ने नाबाद 64 रन बनाए। यह पहला वाकया है जब कैरेबियाई टीम के नम्बर-5, 6, 7 और 8वें क्रम के बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए हों।

साथ ही यह विश्व क्रिकेट में पांचवां ऐसा वाकया है। सिर्फ तीन टीमें अब तक ऐसा कर सकी हैंे। वेस्टइंडीज से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने दो-दो मौकों यह कारनामा किया है।

चेस सबीना पार्क मैदान पर पांचवें या उससे नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों के बीच सबसे बड़ी पारी खेलने में सफल रहे हैं।

इस मैदान पर इससे पहले 2004 में शिवनारायण चंद्रपॉल ने छठे क्रम पर खेलते हुए शतक लगाया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल