1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंदौर में भारत- श्रीलंका टी-20 मैच का सबसे सस्ता टिकट 500 रुपये का

इंदौर में भारत- श्रीलंका टी-20 मैच का सबसे सस्ता टिकट 500 रुपये का

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2019 06:41 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 06:41 pm IST

मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) ने यहां भारत और श्रीलंका के बीच यहां आगामी सात जनवरी को खेले जाने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टिकटों की दरें घोषित कर दी हैं।

india vs sri lanka, india vs sri lanka t20, india vs sri lanka ticket price- India TV Hindi
Cheapest ticket for India-Sri Lanka T20 match at Indore for Rs 500  Image Source : BCCI

इंदौर। मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) ने यहां भारत और श्रीलंका के बीच यहां आगामी सात जनवरी को खेले जाने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टिकटों की दरें घोषित कर दी हैं। दोनों देशों की टी-20 सीरीज के इस दूसरे मैच के सबसे सस्ते टिकट के लिये दर्शकों को 500 रुपये खर्च करने होंगे। 

एमपीसीए के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि होलकर स्टेडियम में आयोजित इस टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का गवाह बनने की इच्छा रखने वाले दर्शकों को सामान्य श्रेणियों की अलग-अलग दीर्घाओं के हरेक टिकट के लिये 500 से 4,920 रुपये तक चुकाने होंगे। 

इस स्टेडियम की क्षमता करीब 27,000 दर्शकों की है। अधिकारी ने बताया कि टिकटों की ऑनलाइन बिक्री कल बुधवार सुबह छह बजे से शुरू होगी। भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ आगामी पांच जनवरी से तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी।

ये मैच क्रमश: गुवाहाटी, इंदौर और पुणे में खेले जाने हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल