चेन्नई: उप-कप्तान विराट कोहली (138) की नायाब शतकीय पारी की बदौलत भारत ने गुरुवार को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे चौथे एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 300 रनों का लक्ष्य दिया है। कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे (45) और सुरेश रैना (53) ने भी अहम पारियां खेलीं, जिनके बल पर भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 299 रन बनाए।
35 रनों पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाने के बाद कोहली ने रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 104 और रैना के साथ चौथे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।
कोहली ने 140 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और पांच चौके लगाए।
भारतीय बल्लेबाज हालांकि आखिरी के चार ओवरों में सिर्फ 18 रन जोड़ सके और इस दौरान तीन विकेट भी गंवाए।
इस मैच में छठे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे धौनी 16 गेंदों में एक चौके की मदद से सिर्फ 15 रन बना सके।
दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने तीन, डेल स्टेन ने दो और क्रिस मौरिस ने एक विकेट लिया।
भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रहा है और यह मैच उसके लिए करो या मरो जैसा है।