चेन्नई: टीम इंडिया के उप कप्तान विराट कोहली ने आख़िरकार साबित कर दिया कि क्यों वह तीन नंबर पर ही बैटिंग करना चाहते हैं। गुरुवार को साउत अफ़्रीका के ख़िलाफ वनडे सीरीज़ के यहां चौथे वनडे मैच में कोहली ने सैंकड़ा मारकर अपनी मसल्स दिखाई मानो कह रहे हों इसका है दम।
कोहली ने 35 के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद न सिर्फ पारी संभाली बल्कि इस दौरान रन रिस्की रन लेते हुए की बार छलांग लगाकर अपनी फ़िटनैस का भी सबूत दिया और दिखा दिया कि सीरीज़ में इसके पहले उनका रन आउट होना महज़ एक इत्तफ़ाक था।
कोहली 112 बॉल पर नाबाद(स्टोरी लिखे जाने तक) 101 रन बनाए जिसमें चार चौक्के और चीन छक्के शामिल थे। कोहली ने सेंचुरी भी कमाल के अंदाज़ में पूरी की। उन्होंने स्पिनर एरान फेंगिसो को लॉंग ऑन पर छक्का मारा और फिर स्टेडियम में बैठे लोगों को अपनी मस्लस दिखाई।
कोहली की ये 23वीं सेंचुरी है।