1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK ने शेयर किया धोनी का 15 साल पुराना फोटो, फैंस को याद आए लंबे बाल वाले माही

CSK ने शेयर किया धोनी का 15 साल पुराना फोटो, फैंस को याद आए लंबे बाल वाले माही

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 07, 2020 11:36 pm IST,  Updated : May 07, 2020 11:40 pm IST

महेंद्र सिंह धोनी ने जब टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था तब उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा उनके लंबे बालों की चर्चा ज्यादा होती थी। यही नहीं, जब धोनी साल 2006 में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान दौरे पर गए थे तब पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी धोनी के लंबे बालों की काफी तारीफ की थी।

CSK ने शेयर किया धोनी का 15...- India TV Hindi
CSK ने शेयर किया धोनी का 15 साल पुराना फोटो, फैंस को याद आए लंबे बाल वाले माही  Image Source : PTI

महेंद्र सिंह धोनी ने जब टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था तब उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा उनके लंबे बालों की चर्चा होती थी। यही नहीं, जब धोनी 2005-06 में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान दौरे पर गए थे तब पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी धोनी के लंबे बालों की काफी तारीफ की थी। 2007 में भारत को पहला T20 वर्ल्ड कप जिताने के समय भी धोनी के लंबे बालों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

धोनी जैसे-जैसे टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज बनते गए, वैसे-वैसे उनके हेयर स्टाइल में काफी बदलाव आता गया। आज भले ही धोनी लंबे बाल न रखते हों लेकिन उनकी पुरानी हेयर स्टाइल सभी फैंस की आज भी पसंदीदा हेयर स्टाइल है। यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने लंबे बालों वाली कप्तान धोनी की फोटो शेयर कर फैंस की पुरानी यादों को ताजा कर दिया।

युवराज के पिता का आरोप- धोनी और कोहली ने मेरे बेटे को दिया धोखा

सीएसके ने जो फोटो शेयर किया है उसमें धोनी के साथ  हरभजन सिंह, सुरेश रैना, लक्ष्मीपति बालाजी और वेणुगोपाल राव भी नजर आ रहे हैं। सीएसके ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "मैन इन ब्लू, पीले रंग में एक साथ खेलना शुरू करने से पहले अलग रंग में। यह अनमोल है। 2005 में श्रीलंका का दौरा।"

गौरतलब है कि इस श्रीलंका सीरीज में धोनी ने सबसे ज्यादा 346 रन बनाए थे। इस दौरान धोनी ने शानदार 115 और 183 रनों की पारियां खेली थी। इसके बाद उन्होंने 2007 में T20 वर्ल्ड कप और 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप जिताकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया। 

(With IANS inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल