1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज के पिता का आरोप- धोनी और कोहली ने मेरे बेटे को दिया धोखा

युवराज के पिता का आरोप- धोनी और कोहली ने मेरे बेटे को दिया धोखा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 07, 2020 03:40 pm IST,  Updated : May 07, 2020 04:36 pm IST

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह धोनी से खासा नाराज हैं। उन्होंने धोनी पर एक बार फिर हमला बोला है।

MS Dhoni, Yuvraj Singh and Virat Kohli- India TV Hindi
MS Dhoni, Yuvraj Singh and Virat Kohli Image Source : GETTY

दुनिया भर में ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को फर्श से अर्श तक का सफर तय कराया। मगर इसी बीच युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह धोनी से खासा नाराज हैं। उन्होंने धोनी पर एक बार फिर हमला बोला है। उनका मानना है कि सौरव गांगुली युवा खिलाड़ियों को काफी समर्थन देते हैं मगर मेरा बेटा टीम इंडिया में धोनी से पहले खेल रहा था ऐसे में उसे कप्तान बनाने की जगह धोनी को कप्तान बनाया गया।

वहीं दूसरी तरफ भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तारीफ करते हुए योगराज ने कहा कि उन्होने बंगाल के खिलाड़ियों के लिए काफी कुछ किया है। हलांकि धोनी की कप्तानी के बारे में योगराज ने न्यूज 24 चैनल से कहा, “मैंने एक वीडियो देखा जिसमें सहवाग, गंभीर या युवराज थे। हर व्यक्ति धोनी के बारे में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी कर रहे हैं। हर व्यक्ति गांगुली के बारे में इतनी बात क्यों करता है। जब उन्होंने टीम का गठन शुरू किया तो भारत सातवीं रैंक पर था।''

उन्होंने कहा, ''सौरव गांगुली ने युवराज, कैफ, जहीर, हरभजन, सहवाग और गंभीर जैसे युवा खिलाड़ियों को लेकर नई टीम बनाई।''  

ये भी पढ़ें - लॉकडाउन में हरभजन सिंह को आया समझ, खाना बनाना नहीं है आसान !

इस तरह युवराज के पिता योगराज ने ये कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है कि युवराज सिंह टीम के कप्तान बनने वाले थे, लेकिन अचानक धोनी को अच्छी टीम की कप्तानी दे दी गई। यह नियति है। उन्होंने कहा, "कोहली और धोनी ने युवराज सिंह को धोखा दिया और इसमें टीम इंडिया के सिलेक्टर भी शामिल थे।"

उन्होंने कहा, ''मैं यह भी कहूंगा कि विराट और धोनी के अलावा चयनकर्ताओं ने भी युवराज को धोखा दिया। हाल ही में रवि शास्त्री से मेरी मुलाकात हुई थी। मैंने उनसे कहा था कि धोनी, कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ियों को संन्यास के समय विदाई मैच खेलने का मौका देना चाहिए।''

ये भी पढ़ें : धोनी का बड़ा खुलासा, कहा- मैं भी मैदान पर दबाव और डर महसूस करता हूं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल