1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इन स्टार खिलाड़ियों को भूल गया आईपीएल 11, नीलामी के लिए भी नहीं आया नाम

इन स्टार खिलाड़ियों को भूल गया आईपीएल 11, नीलामी के लिए भी नहीं आया नाम

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Jan 28, 2018 06:59 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 12:47 pm IST

आईपीएल सीजन 11 के शुरु होने में अब चंद दिन रह गए हैं। इस बार नीलामी में 169 खिलाड़ी बिके।

आईपीएल उद्घाटन समारोह- India TV Hindi
आईपीएल उद्घाटन समारोह

आईपीएल की चकाचौंध में कई अच्छे और जाने-माने खिलाड़ी खो जाते हैं ऐसा ही कुछ देखने को मिला आईपीएल-11 की नीलामी में। इस नीलामी में आईपीएल ने कई ऐसे खिलाड़ियों को भुला दिया जो अपनी-अपनी टीमों के या तो स्टार हैं, या फिर रह चुके हैं। हद तो तब हो गई जब इन खिलाड़ियों का नाम तक आईपीएल नीलामी के लिए नहीं लिया गया।

इन खिलाड़ियों में शामिल रहे चेतेश्वर पुजारा, मुनाफ पटेल, इरफान पठान, प्रवीन कुमार, ड्वेन स्मिथ, डैरेन सैमी, मार्लन सैमुअल्स, डैरेन ब्रावो, कैमरन व्हाइट, स्टीवन फिन, एंजेलो मैथ्यूज, रॉस टेलर। इनके अलावा भी कई बड़े खिलाड़ी रहे जिनकी चर्चा तक आईपीएल नीलामी में नहीं हुई।

आपको बता दें कि आईपीएल में कुल 169 खिलाड़ी बिके। इन खिलाड़ियों में 113 भारतीय, 56 विदेशी और 1 एसोसिएट देश का खिलाड़ी रहा। वहीं, नीलाम हुए खिलाड़ियों में 91 अंतरराष्ट्रीय और 77 घरेलू क्रिकेटर रहे। आठों फ्रेंचाइजियों ने मिलकर 431.4 करोड़ रुपये। सबसे ज्यादा रकम में बिकने वाले खिलाड़ी रहे बेन स्टोक्स जिन्हें (12.5 करोड़) में राजस्थान की टीम ने खरीदा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल