1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चटगांव टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीता, बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

चटगांव टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीता, बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

 Written By: IANS
 Published : Oct 20, 2016 10:56 am IST,  Updated : Oct 20, 2016 10:56 am IST

चटगांव: इंग्लैंड ने गुरुवार को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है। बन डकेट इस टेस्ट के माध्यम से पदार्पण कर

Gary Ballance of England- India TV Hindi
Bangladesh celebrate after Gary Ballance of England is given out

चटगांव: इंग्लैंड ने गुरुवार को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है। बन डकेट इस टेस्ट के माध्यम से पदार्पण कर रहे हैं। एंड्रयू स्ट्रास के रिटायर होने के बाद से वह कप्तान एलिस्टर कुक के नौवें सलामी जोड़ी बने हैं।

मजेदार बात यह है कि सरे के कप्तान गारेठ बेटी 11 साल के अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। बेटी ने अपना अतिम टेस्ट 2005 में बांग्लादेश के ही खिलाफ खेला था।

यह मैच कुक के लिए भी खास है क्योंकि वह इंगलैड के लिए सबसे अधिक टेस्ट खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कुक अपना 134वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकुर रहीम 15 महीने के बाद टेस्ट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। मेजबान टीम ने इस मैच के लिए तीन नए चेहरों को अंतिम एकादश में जगह दी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल