1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-विंडीज सेमीफाइनल के मैच रेफरी होंगे क्रिस ब्राड

भारत-विंडीज सेमीफाइनल के मैच रेफरी होंगे क्रिस ब्राड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 29, 2016 08:32 pm IST,  Updated : Mar 29, 2016 08:32 pm IST

क्रिस ब्राड भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली विश्व टी20 सेमीफाइनल के मैच रेफरी जबकि रिचर्ड केटेलबोरोग और इयान गाउल्ड अंपार होंगे।

Chris Broad- India TV Hindi
Chris Broad

मुंबई: क्रिस ब्राड भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली विश्व टी20 सेमीफाइनल के मैच रेफरी जबकि रिचर्ड केटेलबोरोग और इयान गाउल्ड अंपार होंगे। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, दो पूर्व चैंपियनों भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने मुकाबले में रिचर्ड कैटेलबोरोग और इयान गाउल्ड अंपायर जबकि मारियास इरासमुस तीसरे अंपायर और माइकल गॉ चौथे अंपायर होंगे। क्रिस ब्राड मैच रेफरी होंगे।

दिल्ली में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के सेमीफाइनल मैच में क्रिस गैफनी और एस रवि अंपायर, जोएल विल्सन तीसरे अंपायर और रेनमोर मार्टिनेज चौथे अंपायर होंगे। जैफ क्रो मैच रेफरी होंगे। दिल्ली में ही इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की पुरूष टीमों के बीच सेमीफाइनल में कुमार धर्मसेना और रोड टकर अंपायर, ब्रू्रस ओक्सनफोर्ड तीसरे और जोएल विल्सन चौथे अंपायर होंगें। डेविड बून मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे। महिलाओं का मुंबई में होने वाला दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा जिसमें रिचर्ड इलिंगवर्थ और निजेल शार्ट अंपयर, पाल रीफेल तीसरे और साइमन फ्राय चौथे अंपायर होंगे। जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी होंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल