रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तूफ़ानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल बाप बन गए हैं। उनकी पत्नी नताशा ब्रिज ने बच्ची को जन्म दिया। गेल ने सोशल नेटवर्किंग साईट इन्स्ताग्राम पर अपनी और अपनी लेडी लव नताशा बैरिज की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘हम दो घंटे पहले आई अपनी बेटी ब्लश का इस दुनिया में स्वागत करते हैं, भगवान का शुक्र है’।


क्रिस गेल को इस मौके पर सभी ने बढाई दी। उनके रॉयल चैलेंजर्स ऑफ बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्विटर के ज़रिये बढाई दी। विराट ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बढाई हो, एंजल ब्लश के विराट अंकल बनाने पर मुझे गर्व है।’

विराट कोहली की बधाई पर कैरेबियाई चैंपियन ने ज़बरदस्त जवाब दिया। उन्हें ट्विटर पर लिखा,’धन्यवाद काका।’

बाप बनने की खुशी में गेल आईपीएल से छुट्टी लेकर कुछ दिनों के लिए स्वदेश लौट गए। हालंकि गेल अभी तक अपने रंग में नहीं दिखे हैं और कप्तान कोहली उम्मीद करेंगे कि जल्द ही वह फ़ार्म में लौटे ताकि उनकी टीम पहली बार ख़िताब जीत सके।