1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बर्थ डे बॉय क्रिस गेल की किंग साइज़ लाइफ़

बर्थ डे बॉय क्रिस गेल की किंग साइज़ लाइफ़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 21, 2015 08:42 am IST,  Updated : Sep 21, 2015 12:02 pm IST

नयी दिल्ली: वेस्ट इंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल आज सोमवार को अपनी 36वीं सालगिरह मना रहे हैं वो भी अपने ख़ास अंदाज़ में। गेल ने हालांकि, पार्टियों का दौर पहले ही शुरू कर दिया

बर्थ डे बॉय क्रिस गेल...- India TV Hindi
बर्थ डे बॉय क्रिस गेल की किंग साइज़ लाइफ़

नयी दिल्ली: वेस्ट इंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल आज सोमवार को अपनी 36वीं सालगिरह मना रहे हैं वो भी अपने ख़ास अंदाज़ में। गेल ने हालांकि, पार्टियों का दौर पहले ही शुरू कर दिया था लेकिन इस ख़ास दिन के उन्होंने अपने धर में पोल डांस का भी ख़ास इंतज़ाम किया है।

क्रिकेट के मैदान में गेल कम ही मुस्कुराते दिखते हैं लेकिन ज़ाती ज़िंदगी में वह बेहद शौकीन तबीयत के आदमी हैं। उन्हें महफिले सजाने और लग्जरी लाइफस्टाइल पसंद है।

इंस्टाग्राम पर उन्होंने खुद को ‘Chris Gaye World Boss’ लिखा है। बिंदास लाइफ जीने वाले गेल को अक्सर लड़कियों के साथ पार्टी करते देखा जा सकता है।

क्रिस गेल एक कैयर फ़्री इंसान हैं जिन्हें ज़िंदगी जीना आता है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी ऐसी ही फोटोज से भरा पड़ा है, जिसमें वो लड़कियों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

गेल को जब पार्टी करनी होती है तो वो मौका और वक्त नहीं देखते। कभी वो लड़कियों संग पार्टी करते हैं तो कभी उनसे मसाज करवाते नजर आते हैं। कुछ महीने पहले भारत में आईपीएल के दौरान भी उनकी ऐसी ही एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल