1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिस गेल ने 12 गेंदों पर जड़ा अर्द्धशतक, की युवराज की बराबरी

क्रिस गेल ने 12 गेंदों पर जड़ा अर्द्धशतक, की युवराज की बराबरी

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2016 08:50 am IST,  Updated : Jan 19, 2016 08:50 am IST

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिये मशहूर क्रिस गेल ने बिग बैश लीग में केवल 12 गेंदों पर अर्धशतक जमाकर भारतीय स्टार युवराज सिंह के आठ साल पुराने रिकार्ड की बराबरी की।

gayle- India TV Hindi
gayle

मेलबर्न: अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिये मशहूर क्रिस गेल ने बिग बैश लीग में केवल 12 गेंदों पर अर्धशतक जमाकर भारतीय स्टार युवराज सिंह के आठ साल पुराने रिकार्ड की बराबरी की। हाल में एक महिला प्रस्तोता के साथ किये गये मजाक के कारण चर्चा में रहे गेल ने मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइक के खिलाफ यह कारनामा किया।

इस कैरेबियाई बल्लेबाज ने पारी के पहले ओवर की आखिरी चार गेंदों पर छक्के जड़कर शुरूआत की और फिर ट्रेविस हेड के पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद को छह रन के लिये भेजकर 12 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने केवल 17 गेंद पर 56 रन बनाये जिसमें दो चौके और सात छक्के शामिल हैं।

युवराज ने पहली टी20 विश्व चैंपियनशिप में 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 12 गेंदों पर पचासा जड़ा था। तब उन्होंने स्टुअर्ट ब्राड के एक ओवर में छह छक्के जड़कर क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में नया कीर्तिमान भी स्थापित किया था। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकार्ड अब भी युवराज के नाम पर है। टी20 क्रिकेट में यह रिकार्ड संयुक्त रूप से युवराज और गेल के नाम पर दर्ज हो गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल