1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिस गेल का अभी क्रिकेट से संन्यास का नहीं है कोई इरादा, दिग्गजों ने जताई हैरानी

क्रिस गेल का अभी क्रिकेट से संन्यास का नहीं है कोई इरादा, दिग्गजों ने जताई हैरानी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 23, 2019 03:33 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 03:33 pm IST

बता दें कि अपने करियर के आखिरी वर्ल्ड कप में क्रिस गेल का प्रदर्शन उनकी क्षमता के अनुरूप नहीं रहा। जिसके बाद माना जा रहा था कि वो अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह देंगे। 

क्रिस गेल का अभी क्रिकेट से संन्यास का नहीं है कोई इरादा, दिग्गजों ने जताई हैरानी- India TV Hindi
क्रिस गेल का अभी क्रिकेट से संन्यास का नहीं है कोई इरादा, दिग्गजों ने जताई हैरानी Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के बारे में कहा जा रहा है कि वे वर्ल्ड कप के बाद भारत के साथ होने वाली वनडे सीरीज के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर देंगे। लेकिन अभी क्रिस गेल का ऐसा कोई इरादा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस गेल ने कहा है कि वो अगले पांच वर्षों तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। गेल ने इसके पीछे ये तर्क दिया है कि क्रिकेट फैंस उन्हें मैदान पर देखना चाहते हैं। गेल ने कहा कि कई लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं और मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को और पांच साल देने जा रहा हूं।

बता दें कि अपने करियर के आखिरी वर्ल्ड कप में क्रिस गेल का प्रदर्शन उनकी क्षमता के अनुरूप नहीं रहा। जिसके बाद माना जा रहा था कि वो अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह देंगे। गेल के बल्ले से इस विश्व कप के 9 मैचों में केवल 242 रन ही निकल सके। जिसके बाद माना जा रहा था कि दुनिया का ये सबसे विस्फोटक बल्लेबाज अब क्रिकेट से अलविदा कह देगा। 

हालांकि क्रिस गेल के अभी क्रिकेट से संन्यास न लेने के ऐलान से वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर कर्टली एंब्रोस भड़क गए। एंब्रोस से जब इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने गेल की इस बात को बकवास करार दिया। एंब्रोस के अलावा एंडी रोबर्ट्स ने कहा कि “गेल वेस्टइंडीज के सबसे अच्छे क्रिकेटर रहे हैं लेकिन अब उनके संन्यास का वक्त आ गया है।” बता दें कि 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल