1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिस गेल ने बनाया टी20 क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड जो कोई नहीं छीन सकता

क्रिस गेल ने बनाया टी20 क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड जो कोई नहीं छीन सकता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 19, 2017 05:07 pm IST,  Updated : Sep 19, 2017 05:07 pm IST

वेस्टइंडीज़ के धुआंधार ऑलराउंडर क्रिस गेल के नाम कई रिकार्ड्स हैं। लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा नया रिकॉर्ड बना दिया है जो कोई नहीं तोड़ सकता। उन्होंने टी20 में ऐसा कारनाम कर दिखाया है जो आजतक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया।

chris gayle- India TV Hindi
chris gayle

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज़ के धुआंधार ऑलराउंडर क्रिस गेल के नाम कई रिकार्ड्स हैं। लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा नया रिकॉर्ड बना दिया है जो कोई नहीं तोड़ सकता। उन्होंने टी20 में ऐसा कारनाम कर दिखाया है जो आजतक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया। जमैका के बाएं हाथ के गेल ने डरहम के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में टी-20 मैचों में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गेल टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस धुआंधार बल्लेबाज़ ने अपने 52वें टी-20 इंटरनेशनल में यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ डरहम के मैदान पर खेले गए इस मैच में बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज डेविड विली की गेंद पर छक्का लगाकर यह कार्तिमान अपने नाम किया। गेल ने इस मैच में अपने आतिशी अंदाज़ में खेलते हुए महज़ 21 गेंद पर 40 रन की तूफ़ानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। इस पारी का पहला छक्का लगाते ही गेल ने इस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि की खुशी गेल के लिए दोगुनी हो गई, एक तो उन्होंने ये कीर्तिमान बना दिया दूसरा उनकी टीम ने भी ये मुकाबला 21 रन से अपने नाम कर एकमात्र टी-20 मैच जीत लिया।

अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में गेल अभी तक सौ छक्के लगाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। भविष्य में और भी बल्लेबाज़ इस मुकाम तक पहुंचेंगे, लेकिन रिकॉर्ड बुक में सबसे पहले इस उपलब्धि को हासिल करने वालों में गेल का नाम सबसे ऊपर होगा और अब उनसे ये उपलब्धि कोई भी नहीं छीन पाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल