1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोटिल हुआ ऑस्ट्रेलिया का विस्फोटक बल्लेबाज और दर्द हुआ शाहरुख खान को! जानिए क्यों

चोटिल हुआ ऑस्ट्रेलिया का विस्फोटक बल्लेबाज और दर्द हुआ शाहरुख खान को! जानिए क्यों

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 21, 2018 06:34 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 06:35 pm IST

टी20 ट्राई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने कीवी टीम को हराकर जीता खिताब।

क्रिस लिन- India TV Hindi
क्रिस लिन

दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन लगातार कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि कंधे की चोट उनका पीछा ही नहीं छोड़ रही। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 सीरीज के फाइनल मैच के दौरान लिन को फिर से कंधे में चोट लग गई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ गया। न्यूजीलैंड की पारी के 9वें ओवर के दौरान लिन मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे थे और इस दौरान गेंद को रोकने के लिए उन्होंने डाइव लगाई जिसकी वजह से उनका कंधा चोटिल हो गया।

अब लिन के पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेलने पर सस्पेंस गहरा गया है। लिन की चोट पर बयान देते हुए ऑस्ट्रेलिया के फिजियो एलेक्स कॉन्टोरिस ने कहा, 'लिन के कंधे पर फिर से चोट लग गई है। लिन के कंधे का एक्स-रे कराया गया और उसमें चिंता जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि इस हालत में वो पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेने पाकिस्तान नहीं जाएंगे और वापस ब्रिस्बेन लौटेंगे।' 

आपको बता दें कि लिन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं और ऐसे में शाहरुख खान के लिए भी लिन का चोटिल होना चिंता की बात है। हालांकि माना जा रहा है कि लिन आईपीएल से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में कीवी टीम को हरा दिया और खिताब को जीतने में कामयाबी पाई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल