1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CoA ने 22 जून को हुई BCCI की बैठक को अमान्य करार दिया, कहा- पारित प्रस्ताव ना हों लागू

CoA ने 22 जून को हुई BCCI की बैठक को अमान्य करार दिया, कहा- पारित प्रस्ताव ना हों लागू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 28, 2018 05:03 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 05:03 pm IST

22 जून को हुई बीसीसीआई की बैठक में खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंधों को मंजूरी दी गई थी।

बीसीसीआई- India TV Hindi
बीसीसीआई

प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई की विशेष आम बैठक को अमान्य करार दिया और बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 22 जून को हुई बैठक में पारित हुए प्रस्तावों को लागू नहीं किया जाए। सीओए ने बीसीसीआई अधिकारियों और सीईओ राहुल जौहरी को लिखे ई-मेल में कहा, ‘प्रशासकों की समिति को कार्यकारी सचिव की तरफ से एक दस्तावेज मिला है जिसमें कई प्रस्ताव शामिल है जिन्हें 22 जून को नई दिल्ली के ताज महल होटल में हुई बैठक के दौरान पारित किया गया था।’ 

इसके अनुसार, ‘ये बैठक प्रशासकों की समिति द्वारा 15 मार्च 2018 को दिए गए दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए कराई गई थी।’ एसजीएम में बोर्ड ने भारतीय खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध को हरी झंडी दी थी जिसे पहले ही सीओए की मंजूरी मिल गई थी। 

उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त पैनल की मंजूरी के बिना बीसीसीआई के अधिकारियों द्वारा इस बैठक को कराए जाने के बाद सीओए की इस तरह की कार्रवाई की उम्मीद थी।आपको बता दें कि 22 जून को हुई बैठक में कई फैसले लिए गए थे जिसमें ये भी शामिल था कि खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंधों को भी अनुमति दे दी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल