1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोच प्रवीण आमरे ने बताई ऑस्ट्रेलिया में अजिंक्य रहाणे की सफलता का राज

कोच प्रवीण आमरे ने बताई ऑस्ट्रेलिया में अजिंक्य रहाणे की सफलता का राज

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 01, 2021 03:35 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 03:35 pm IST

अजिंक्य रहाणे के कोच प्रवीण आम्रे ने कहा कि महामारी के बीच ब्रेक के दौरान अपने प्रैक्टिस सेशन खुद तैयार करके उन पर अमल करने से उन्हें ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर फायदा मिला।

Praveen Amre, Ajinkya Rahane, Australia- India TV Hindi
Ajinkya Rahane Image Source : GETTY

अजिंक्य रहाणे के कोच प्रवीण आम्रे का मानना है कि कोरोना महामारी के बीच ब्रेक के दौरान अपने प्रैक्टिस सेशन खुद तैयार करके उन पर अमल करने से उन्हें ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर फायदा मिला। रहाणे के 112 रन की मदद से भारत ने मेलबर्न में दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में वापसी की। 

यह पूछने पर कि दौरे से पहले उन्होंने रहाणे को क्या संदेश दिया था, आम्रे ने कहा कि उन्होंने बस बेसिक्स पर फोकस रखने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा ,‘‘ एक समय पर हम कई दौरों के बारे में नहीं सोचते हैं। हम एक समय पर एक ही दौरे के बारे में सोचते हैं और यही अजिंक्य ने किया।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ इस साल खास तौर पर उसे श्रेय दिया जाना चाहिये क्योंकि अक्सर हम कोच सत्र की तैयारी और उस पर अमल करते हैं लेकिन कोरोना महामारी के बीच उसने खुद योजना बनाई और उन पर अमल किया। उसने पहले से ज्यादा मेहनत की और एक दिन में दो दो सत्रों में अभ्यास किया।’’

आम्रे ने कहा ,‘‘ उसने छोटी छोटी चीजों पर मेहनत की। सफलता यूं ही नहीं मिल जाती, उसके लिये काफी मेहनत करनी होती है ।’’ 

विराट कोहली की अगुवाई में दूसरे टेस्ट में रहाणे की कप्तानी की भी काफी तारीफ हुई। आम्रे ने कहा ,‘‘ इसका श्रेय भी अजिंक्य को जाता है क्योंकि कोच होने के नाते हम कप्तानी जैसी चीजों पर काम नहीं करते। हम बल्लेबाजी पर ही फोकस करते हैं ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल