1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवि शास्त्री को मिली पहले 3 महीने की फीस, जानिए कितनी रकम दी गई

रवि शास्त्री को मिली पहले 3 महीने की फीस, जानिए कितनी रकम दी गई

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2017 12:17 pm IST,  Updated : Oct 05, 2017 12:17 pm IST

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को उनके नए कार्यकाल के पहले तीन महीने के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये से कुछ अधिक का भुगतान किया गया है।

ravi shastri- India TV Hindi
ravi shastri

नई दिल्ली: टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को उनके नए कार्यकाल के पहले तीन महीने के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये से कुछ अधिक का भुगतान किया गया है। शास्त्री ने इस साल जुलाई में हेड कोच के रूप में वापसी की थी। 18 जुलाई से 18 अक्तूबर के बीच तीन महीने के लिए उन्हें 1,20,87,187 रुपये का भुगतान किया गया है। BCCI की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है। जबकि महेंद्र सिंह धोनी को भारत के बाहर हुए टूर्नामेंटों के सकल राजस्व में हिस्से के तौर पर 57,88,373 रुपये का भुगतान किया गया है।

वहीं दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। BCCI ने रणजी ट्रॉफी में 69,35,141 और विजय हजारे ट्रॉफी की मैैच फीस के तौर पर 56,79,641 रुपये का भुगतान किया है।

गौरतलब है कि अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद हुए इंटरव्यू में रवि शास्त्री पास हुए थे। कोच पद के लिए वीरेंद्र सहवाग जैसे अन्य खिलाड़ियों ने भी अप्लाई किया था, लेकिन कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद शास्त्री को जिम्मा दिया गया। हाल ही में भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसके घर में ही जाकर हराया और अब ऑस्ट्रेलिया को वनडे सिरीज़ में मात दी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल