1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल 2020 के लिए कोका कोला बना केकेआर का अधिकारिक ‘बेवरेज’

आईपीएल 2020 के लिए कोका कोला बना केकेआर का अधिकारिक ‘बेवरेज’

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 05, 2020 08:36 am IST,  Updated : Mar 05, 2020 08:36 am IST

इस पेय पदार्थ कंपनी के अधिकारी ने कहा कि कोका कोला आईपीएल टीम केकेआर का अधिकारिक ‘बेवरेज’ भागीदार होगा।

KKR Team- India TV Hindi
KKR Team Image Source : IPLT20.COM

कोलकाता| कोका-कोला ने बुधवार को इस महीने के अंत में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिये कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा की। 

इस पेय पदार्थ कंपनी के अधिकारी ने कहा कि कोका कोला आईपीएल टीम केकेआर का अधिकारिक ‘बेवरेज’ भागीदार होगा। कंपनी ने कहा कि दर्शकों को लुभाने के लिये स्टेडियम और पूरे पश्चिम बंगाल में कई गतिविधियां कराने की योजना है। 

बता दें की आईपीएल 2020 की शुरुआत 29 मार्च से होगी जिसमें पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। जबकि कोलकाता की टीम अपना पहला मैच बैंगलोर में 31 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल का फ़ाइनल मुकाबला 24 मई को खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल