1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ : चौथे टी-20 में मिली हार से दुखी कॉलिन मुनरों ने बताई अपनी टीम की सबसे बड़ी कमी

IND vs NZ : चौथे टी-20 में मिली हार से दुखी कॉलिन मुनरों ने बताई अपनी टीम की सबसे बड़ी कमी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 31, 2020 09:25 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 09:25 pm IST

चौथे टी-20 में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने कहा कि भारत जैसी टीम हमेशा अपने लिए मौके बनालेती है, ऐसे में एक भी गलती की गुंजाइस नहीं होती। 

India vs New Zealand, Super Over, India vs New Zealand 4th T20I, IND vz NZ, today India vs New Zeala- India TV Hindi
Colin Munro Image Source : GETTY

भारत के खिलाफ लगातार दूसरी बार सुपरओवर में मैच गंवाने वाली न्युजीलैंड टीम के ओपनर बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने अपनी निराशा जाहिर की है। मुनरो ने भारत को जीत के श्रेय दिया और कहा कि वे हमेशा वापसी का मौका बना देते हैं, ऐसे में अगर हम एक भी गलती करते हैं यह टीम अपना दबदबा बनाने से पीछे नहीं रहती।

मुनरो ने न्यूजीलैंड की सुपर ओवर में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘यही क्रिकेट है। हमने दोनों मैचों में खुद को जीत की स्थिति में रखा था लेकिन भारतीय टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और जिस तरह की क्रिकेट वह खेल रही है वह हमेशा वापसी का रास्ता निकाल लेती है। इसके बाद सुपर ओवर में थोड़ा भाग्य की भी बात होती है। यह किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दो मैच अपने हाथों से गंवा दिये। कुछ खिलाड़ी वास्तव में आहत हैं लेकिन हमारी टीम मजबूत है और हम वापसी करेंगे। उम्मीद है कि रविवार को हम जीत दर्ज करेंगे। ’’ 

मुनरो ने कहा कि उन्हें जो लक्ष्य मिला था उससे वे खुश थे। उनके और टिम सीफर्ट के बीच दूसरे विकेट के लिये 74 रन की साझेदारी से एक समय वे आसान जीत की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल में विकेट गंवाने से उनकी जीत की संभावना कम हो गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे शुरू से ही आक्रामक रवैया अपना चाहिए था। ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने ईडन पार्क पर पहले मैच के बाद मेरे लिये बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने मेरे लिये सीधी गेंदें की तथा दो खिलाड़ी लेग साइड में रखे। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल