1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलंबो टेस्ट: हेराथ की बदौलत श्रीलंका ने की मैच में वापसी

कोलंबो टेस्ट: हेराथ की बदौलत श्रीलंका ने की मैच में वापसी

 Written By: IANS
 Published : Aug 16, 2016 08:37 am IST,  Updated : Aug 16, 2016 08:37 am IST

कोलंबो: आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को श्रीलंका के लिए स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ ने एकबार फिर बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को मजबूत

Rangana Herath- India TV Hindi
Rangana Herath

कोलंबो: आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को श्रीलंका के लिए स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ ने एकबार फिर बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 22 रन बना लिए हैं और पहली पारी के आधार पर सिर्फ दो रन पीछे रह गया है। दिमुथ करुणारत्ने आठ और कौशल सिल्वा छह रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले रंगना हेराथ के छह विकेटों की बदौलत श्रीलंका ने सोमवार को आस्ट्रेलिया की पहली पारी 379 रनों पर समेट दी। पिछले दिन के स्कोर एक विकेट पर 141 रनों से आगे खेलने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने सोमवार को भी अच्छी शुरुआत की।

रविवार को 120 रनों की साझेदारी कर चुकी शॉन मार्श (130) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (119) की जोड़ी ने पहले सत्र में कोई नुकसान नहीं होने दिया और सोमवार को अपनी साझेदारी में 126 रन और जोड़ डाले।

दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच कुल 246 रनों की साझेदारी को सुरंगा लकमाल ने तोड़ा। लकमाल की गेंद पर शॉन मार्श क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 281 गेंदों में 19 चौके लगाए।

मार्श के जाने के बाद कप्तान स्मिथ और मोइजेज हेनरिक्स (4) के विकेट भी जल्दी-जल्दी गिर गए। स्मिथ के रूप में हेराथ ने अपना पहला विकेट लिया। 218 गेंदों पर 10 चौका और एक छक्का लगा चुके स्मिथ को विकेटकीपर कुशल परेरा ने स्टंप किया। हेनरिक्स भी इसी तरह आउट हो पवेलियन लौटे।

निचले क्रम पर मिशेल मार्श (53) ही कुछ हद तक श्रीलंकाई गेंदबाजों का सामना कर सके, जबकि सिर्फ पीटर नेविल (14) दहाई से आगे बढ़ सके। आस्ट्रेलिया के पांच खिलाड़ी दहाई तक भी नहीं पहुंच सके।

आस्ट्रेलिया के आखिरी पांच विकेट मात्र 21 ओवरों में 63 बनाने में गिरे।

श्रीलंका ने पहली पारी में दिनेश चांडिमल (132) और धनंजय डी सिल्वा (129) की मैच बचाऊ पारियों की बदौलत 355 रन बनाए हैं। श्रीलंका एक समय 26 रन पर पांच विकेट गंवा चुका था, जिसके बाद चांडिमल और डी सिल्वा ने छठे विकेट के लिए 211 रनों की साझेदारी निभाई।

रंगना हेराथ (33) ने बल्ले से भी ठीकठाक योगदान दिया, हालांकि वह अपनी पारी पूरी नहीं कर सके और रिटायर्ड हर्ट हो पवेलियन लौटे थे।

आस्ट्रेलिया तीन मैचों की श्रृंखला पहले 0-2 से गंवा चुकी है और तीसरे मैच में भी उसकी पकड़ मैच पर ढीली पड़ चुकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।