1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL के बाकी मैचों से बाहर हुए फाफ डु प्लेसिस

PSL के बाकी मैचों से बाहर हुए फाफ डु प्लेसिस

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2021 09:48 pm IST,  Updated : Jun 16, 2021 09:48 pm IST

पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के दौरान कनकशन का शिकार होने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस बाकी बचे T20 टूर्नामेंट से बुधवार को बाहर हो गए।

PSL के बाकी मैचों से बाहर...- India TV Hindi
PSL के बाकी मैचों से बाहर हुए फाफ डु प्लेसिस Image Source : GETTY

अबुधाबी। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के यहां हुए मैच के दौरान कनकशन (सिर में चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) का शिकार होने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस बाकी बचे टी20 टूर्नामेंट से बुधवार को बाहर हो गए। रविवार को यहां पीएसएल मैच के दौरान पेशावर जल्मी टीम के खिलाफ बाउंड्री रोकते हुए डुप्लेसिस की टक्कर क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के अपने साथी मोहम्मद हसनेन के साथ हो गई थी जिसके बाद वह कनकशन का शिकार हो गए।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, ‘‘रविवार को पेशावर जल्मी के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मैच में कनकशन का शिकार होने वाले फाफ डु प्लेसिस टीम के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। वह आज रात दक्षिण अफ्रीका लौट जाएंगे।’’

टक्कर के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान कुछ मिनट तक जमीन पर गिरे रहे जबकि टीम के फिजियो ने उनकी जांच की। डुप्लेसिस इसके बाद टीम डगआउट में चले गए और उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। डुप्लेसिस ने बाद में उसी दिन ट्वीट किया था कि वह अस्पताल से लौट चुके हैं और उबर रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल