इसके पहले कि टेस्ट सिरीज़ शुरु हो, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच शब्दों की जंग छिड़ गई है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंज़माम उल हक़ ने फ़ास्ट बॉलर मोहम्मद आमिर पर इंग्लैंड के कप्तान ऐलेस्टेयर कुक के बयान के बाद हमला बोल दिया है।
पाकिस्तान चार टेस्ट मैच की सिरीज़ के लिए इंग्लैंड आई हुई है और टीम में आमिर भी हैं जिन पर मैच फिक्सिंग के आरोप में पांच साल का प्रतिबंध लगा था और जेल भी हुई थी। कुक ने कहा था कि आमिर को लॉर्ड्स पर दर्शकों के ताने तिश्ने सुनने पड़ेंग। 2010 में इसी मैदान पर मैच फिक्सिंग हुई थी।
पाकिस्तान के चीफ़ सिलैक्टर इंज़माम ने कुक के इस बयान पर आपत्ति करते हुए कहा कि इंग्लैंड को कैसा लगेगा अगर वह पाकिस्तान में होती और हमारे कप्तान ने इस तरह की टिप्पणी की होती।
उन्होंने कहा कि ये आमिर पर दबाव डालने की साज़िश है क्योंकि इंग्लैंड ही नहीं ऑस्ट्रेलिया और साउत अफ़्रीका को भी आमिर से ख़तरा नज़र आता है। वह इंग्लैंड में अपनी दम पर मैच जिता सकता है।
आमिर ने दौरे के पहले प्रैक्टिस मैच में ही तीन विकेट चटका कर दिखा दिया है कि वह किस तरह का बॉलर है।