1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आरसीबी के खिलाफ हम 200 रन का लक्ष्य भी हासिल कर लेते : स्मिथ

आरसीबी के खिलाफ हम 200 रन का लक्ष्य भी हासिल कर लेते : स्मिथ

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2016 01:20 pm IST,  Updated : Apr 25, 2016 01:20 pm IST

राजकोट: गुजरात लायंस के सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की कमजोर गेंदबाजी के सामने 200 से अधिक रन का लक्ष्य भी हासिल कर लेती । आरसीबी को 181

Suresh Raina- India TV Hindi
Suresh Raina

राजकोट: गुजरात लायंस के सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की कमजोर गेंदबाजी के सामने 200 से अधिक रन का लक्ष्य भी हासिल कर लेती । आरसीबी को 181 रन के लक्ष्य का पीछा करके छह विकेट से हराने के बाद स्मिथ ने कहा कि उनकी गेंदबाजी उतनी मजबूत नहीं है लिहाजा हम 200 से अधिक रन का लक्ष्य भी हासिल कर लेते । उन्होंने कहा कि हमने पहले तीन मैच जीते और फिर सनराजईस हैदराबाद से हार गए । मुझे खुशी है कि हम फिर जीत की राह पर लौटे हैं । स्मिथ ने 21 गेंद में 32 रन बनाये जबकि ब्रेंडन मैकुलम ने 42, दिनेश कार्तिक ने नाबाद 50 और कप्तान सुरेश रैना ने 28 रन जोड़े।

स्मिथ ने कहा कि केन विलियमसन के जिस ओवर में 25 रन बने, वह मैच का निर्णायक मोड़ था । उन्होंने कहा , मैने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया और हर गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक खेलने की कोशिश की । रिचर्डसन का वह ओवर टर्निंग प्वाइंट था जिसने 25 रन बने।

IPL अंक तालिका में गुजरात लायंस 8 अंको के साथ टॉप पर है। उसने पांच में से चार मैचों में जीत हासिल की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल