1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कर्टनी वॉल्श बने बांग्लादेश के नए बोलिंग कोच, हीथ स्ट्रीक की जगह लेंगे

कर्टनी वॉल्श बने बांग्लादेश के नए बोलिंग कोच, हीथ स्ट्रीक की जगह लेंगे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 01, 2016 10:53 pm IST,  Updated : Sep 01, 2016 10:53 pm IST

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और गुजरे जमाने के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक कर्टनी वाल्श को हीथ स्ट्रीक की जगह बांग्लादेश का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

अनिल कुंबले के साथ...- India TV Hindi
अनिल कुंबले के साथ कर्टनी वॉल्श की एक पुरानी तस्वीर।

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और गुजरे जमाने के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक कर्टनी वाल्श को हीथ स्ट्रीक की जगह बांग्लादेश का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वाल्श 2019 के वर्ल्ड कप तक बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के साथ रहेंगे। हीथ स्ट्रीक पिछले दो साल से बांग्लादेशी टीम के कोच की भूमिका निभा रहे थे और उनका कार्यकाल बीती मई में खत्म हुआ था। 

कर्टनी वॉल्श और कर्टली एम्ब्रोस की जोड़ी ने पिछली सदी के नवें और आखिरी दशक में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया था। कर्टनी वॉल्श ने जब 2001 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलवादा कहा तब वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वाल्श पहली बार किसी बड़ी क्रिकेट टीम की कोचिंग करने जा रहे हैं। वह विभिन्न भूमिकाओं में क्रिकेट प्रशासक के रूप में काम कर चुके हैं। 

कर्टनी वॉल्श ने इससे पहले वेस्टइंडीज के चयनकर्ता, कैरेबियाई प्रीमियर लीग में जमैका तलावाह के मेंटर और वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम के मैनेजर के रूप में काम किया है। हाल में वह वेस्टइंडीज के सेलेक्शन पैनल का हिस्सा थे। अपनी नई भूमिका के बारे में वॉल्श ने कहा, ‘बांग्लोदश क्रिकेट को मैंकाफी लंबे समय से देख रहा हूं। इस टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। चंदिका हाथुरूसिंघा ने बतौर मुख्य कोच काफी बढि़या काम किया है इसलिये उम्मीद करता हूं कि मैं उनका पूरक हो सकूं और सकारात्मक प्रगति जारी रखूं।’ 

वॉल्श बांग्लादेश से जुड़ने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले गॉर्डन ग्रीनिज बांग्लादेश क्रिकेट में कोचिंग भूमिका निभा चुके हैं जिन्होंने बांग्लादेश को 1997 आईसीसी ट्राफी में जीत के जरिए 1999 विश्व कप में पहुंचाया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल