1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बंगाल क्रिकेट संघ ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में 25 लाख रूपये देने का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में 25 लाख रूपये देने का ऐलान किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2020 10:31 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 10:31 pm IST

बंगाल क्रिकेट संघ ने कोविड 19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में 25 लाख रूपये देने का ऐलान किया जबकि इसके अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने पांच लाख रूपये देने की घोषणा की है।

बंगाल क्रिकेट संघ ने...- India TV Hindi
बंगाल क्रिकेट संघ ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में 25 लाख रूपये देने का ऐलान किया Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ ने कोविड 19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में 25 लाख रूपये देने का ऐलान किया जबकि इसके अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने पांच लाख रूपये देने की घोषणा की है। कैब अध्यक्ष डालमिया ने कहा, ‘‘हमने 25 लाख रूपये और मैने निजी तौर पर पांच लाख रूपये देने का फैसला किया है। हम राज्य सरकार से बात कर रहे हैं कि यह रकम कैसे दी जाये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मानव सभ्यता के सबसे काले दौर में है जब दुनिया भर में लोग कोरोना वायरस की चपेट में है। क्रिकेट एकता का परिचायक है और इंसानियत का भी। हमने इसी वजह से आपात राहत कोष में यह रकम देने का फैसला किया है। एक जिम्मेदार संस्था होने के नाते यह हमारा फर्ज है कि इस लड़ाई में प्रशासन का साथ दें।’’ उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी इस कोष में यथासंभव योगदान देने की अपील की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल