1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बंगाल क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर सौरव गांगुली को किया सम्मानित

बंगाल क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर सौरव गांगुली को किया सम्मानित

 Reported By: IANS
 Published : Oct 25, 2019 08:36 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 08:36 pm IST

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने शुक्रवार को अपने पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर सम्मान किया। 

sourav ganguly- India TV Hindi
बंगाल क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर सौरव गांगुली को किया सम्मानित  Image Source : TWITTER

कोलकाता| बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने शुक्रवार को अपने पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर सम्मान किया। बारिश के बीच गांगुली फारमल एटायर में ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सीएबी के अधिकारियों ने गांगुली को फूलों और विशेष रूप से तैयार पगड़ी से स्वागत किया। गागुंली हालांकि पगड़ी नहीं पहनना चाह रहे थे। सम्मान समारोह के दौरान स्टेज पर बंगाल के पुरुष टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और महिला टीम की कप्तान पारोमिता रॉय भी मौजूद थीं।

सीबीएबी सचिव अभिषेक डालमिया ने अपने संबोधन में कहा, "बीसीसीआई की छवि खराब हो गई है और अब गांगुली इसे सुधारने का काम करेंगे।" डालमिया ने कहा कि गांगुली के पास क्रिकेट प्रशासन का अपार अनुभव है क्योंकि उनकी देखरेख में हाई प्रोफाइल भारत-पाकिस्तान मुकाबला हुआ था और 2016 में आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल खेला गया था। इससे गांगुली को आईसीसी की बैठकों में अपनी बात अच्छे से रखने का बल मिलेगा।

गांगुली ने बीते बुधवार को आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई अध्यक्ष पद सम्भाला। अध्यक्ष बनने के बाद भारत के पूर्व कप्तान ने कहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कई लोग आते हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट के लिए नहीं। इस बात को समझने की जरूरत है कि कैसे टेस्ट क्रिकेट में ऐसी स्थिति बनाई जाए कि स्टेडियमों में दर्शक अच्छी तादाद में मौजूद रहें।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में कहा था कि भारत में टेस्ट क्रिकेट के लिए सिर्फ पांच स्थल होने चाहिए जहां टेस्ट क्रिकेट को तवज्जो मिलती है। संवाददाता सम्मेलन में गांगुली से जब कोहली के बयान पर सवाल किया गया तो उनका जवाब था, "वही प्रशंसक आईपीएल के लिए मैच में आते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में नहीं। इसलिए यह स्टेडियमों की बात नहीं है कि चुनिंदा स्टेडियमों में टेस्ट क्रिकेट के लिए दर्शक आएंगे या नहीं। यह इससे आगे की बात है। टेस्ट क्रिकेट में दोबारा झांकने की जरूरत है कि इसे कैसे मशहूर बनाया जा सकता है।"

गांगुली ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम का हवाला देते हुए कहा, "ईडन गार्डन्स को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करनी है, लेकिन हम नहीं जानते कि क्या होना है। आईपीएल में यही स्टेडियम फुल रहता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।