1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी एमएस धोनी को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया अनोखा वीडियो

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी एमएस धोनी को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया अनोखा वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 07, 2021 06:51 pm IST,  Updated : Jul 07, 2021 06:51 pm IST

धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं के घर में भी कोई कम तबाही नहीं मचाई है। इसका वीडियो आज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुद शेयर किया है।

Cricket Australia wishes MS Dhoni by posting his best sixes...- India TV Hindi
Cricket Australia wishes MS Dhoni by posting his best sixes down under Image Source : GETTY

पूर्व भातरीय कप्तान एमएस धोनी आज 40 वर्ष के हो गए, इस खुशी में फैंस और फॉलोअर्स ने ट्विटर पर बर्थडे विश का अंबार लगा दिया है। फैंस ने धोनी की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की छोटी-छोटी क्लिप्स शेयर की हैं। धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था लेकिन वे फैंस के बीच अभी भी सीएसके के द्वारा आते हैं और अपने बल्ले और विकेटकीपिंग का दम दिखाते हैं।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक बनने से पहले धोनी ने साल 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 183 नाबाद रन और पाकिस्तान के खिलाफ 148 नाबाद रन बनाए थे। ये दो पारियां उनके क्रिकेट करियर की सबसे अहम पारियों में से एक हैं। लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं के घर में भी कोई कम तबाही नहीं मचाई है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने धोनी की बल्लेबाजी करते हुए और छक्के जड़ते हुए वीडियो शेयर की। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जो वीडियो शेयर की है उसमें धोनी ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर ही बल्लेबाजी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनी थी। धोनी को 2007 टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी मिली थी और उन्होंने वहीं से खुद को साबित कर दिखाया जब उन्होंने टाइटल जीता। धोनी ने भारत के लिए 2011 का वर्ल्ड कप भी जीता था और उसके बाद 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी धोनी ने टीम इंडिया को नंबर-1 पर पहुंचाया था। उन्होंने 2008 से लेकर 2014 तक टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। साथ ही उन्होंने एक दशक तक टीम की कमान संभाली थी।

एमएस धोनी के 40वें जन्मदिन के मौके पर ICC ने शेयर किया खास Video

आपको बता दें कि एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को सीमित ओवरों के प्रारूप से भी संन्यास ले लिया था। धोनी ने 90 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 4876 रन बनाए थे। उनका एवरेज 38.09 था। पूर्व कप्तान ने 350 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 10773 रन बनाए थे वहीं 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उन्होंने 1617 रन बनाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल