1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गावस्कर के नाम पर रखा गया अमेरिका में क्रिकेट मैदान का नाम

गावस्कर के नाम पर रखा गया अमेरिका में क्रिकेट मैदान का नाम

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2017 08:13 pm IST,  Updated : Oct 26, 2017 08:13 pm IST

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अमेरिका के केंटुकी में लुईविले में एक क्रिकेट मैदान का उद्घाटन किया जिससे यह भारतीय क्रिकेटर के नाम पर बना पहला अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान बन गया।

sunil-gavaskar- India TV Hindi
sunil-gavaskar

मुंबई: महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अमेरिका के केंटुकी में लुईविले में एक क्रिकेट मैदान का उद्घाटन किया जिससे यह भारतीय क्रिकेटर के नाम पर बना पहला अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान बन गया। 

मीडिया विग्यप्ति के अनुसार सुनील गावस्कर फील्ड का उद्घाटन 15 अक्तूबर को किया गया, जो लुईविले क्रिकेट क्लब के लिये घरेलू मैदान के तौर पर काम करेगा। 

गावस्कर ने बयान में कहा, मैं इस सम्मान से खुश हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा, मेरे नाम पर क्रिकेट मैदान का नाम रखा जाना अद्वितीय सम्मान है, विशेषकर ऐसे देश में जहां क्रिकेट मुख्य खेल नहीं है। 

क्लब ने गावस्कर के लिये एक रात्रिभोज का भी आयोजन किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल