1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट में 600 विकेट लेने वाले एंडरसन को अख्तर समेत क्रिकेट जगत ने किया सलाम

टेस्ट में 600 विकेट लेने वाले एंडरसन को अख्तर समेत क्रिकेट जगत ने किया सलाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 25, 2020 10:04 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 10:04 pm IST

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साउथैम्पटन के एजिस बाउल में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया है।

टेस्ट में 600 विकेट लेने...- India TV Hindi
टेस्ट में 600 विकेट लेने वाले एंडरसन को अख्तर समेत क्रिकेट जगत ने किया सलाम  Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साउथैम्पटन के एजिस बाउल में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया है। जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने मैच के आखिरी दिन पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली को अपना 600वां शिकार बनाया। 

एंडरसन से पहले टेस्ट क्रिकेट में जितने भी गेंदबाजों ने 600 विकेट लिए हैं, वो सभी स्पिन गेंदबाज हैं। इससे पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800), ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (708) और भारत के अनिल कुंबले (619) ने टेस्ट में ये ऐतिहासिक कारनामा किया था।

एंडरसन को इस शानदार उपलब्धि के लिए क्रिकेट जगत से जमकर बधाईयां मिल रही है जिसमें मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर दोनों शामिल हैं। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने जेम्स एंडरसन के 600वें विकेट को ऐतिहासिक करार दिया तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शानदार अंदाज में अपने गेंदबाजी की तारीफ की।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ट्वीट किया, "जिम्मी द्वारा 600 विकेट लेना अविश्वसनीय। क्या अद्भुत उपलब्धि है। मध्यम तेज गेंदबाज के लिए 156 टेस्ट मैच खेलना कोई कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। चीयर्स दोस्त।

माइकल वॉन ने लिखा, "156 टेस्ट खेलना उल्लेखनीय उपलब्धि। एक तेज गेंदबाज के रूप में इतने टेस्ट खेलना और फिर 600 विकेट हासिल करना असाधारण से कम नहीं है। जिम्मी इंग्लैंड के सबसे महान गेंदबाज।"

गौरतलब है कि तीसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन इंग्लैंड ने जैक क्राले के करियर के पहले दोहरे शतक और जोस बटलर के साथ उनकी रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत अपनी पहली पारी 8 विकेट खोकर 583 रन पर घोषित की। जैक क्रॉले ने 267 जबकि जोस बटलर ने 152 रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल