1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेतन विवाद जारी, ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द किया

वेतन विवाद जारी, ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द किया

 Written By: IANS
 Published : Jul 06, 2017 03:37 pm IST,  Updated : Jul 06, 2017 03:37 pm IST

खिलाड़ियों और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के बीच जारी वेतन विवाद काफी कोशिशों के बावजूद सुलझ नहीं सका और परिणाम स्वरूप ऑस्ट्रेलिया-ए टीम ने अपना आगामी दक्षिण अफ्रीकी दौरा रद्द कर दिया।

Cricket Australia | Getty Images- India TV Hindi
Cricket Australia | Getty Images

सिडनी: खिलाड़ियों और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के बीच जारी वेतन विवाद काफी कोशिशों के बावजूद सुलझ नहीं सका और परिणाम स्वरूप ऑस्ट्रेलिया-ए टीम ने अपना आगामी दक्षिण अफ्रीकी दौरा रद्द कर दिया। ऑस्ट्रेलिया-ए टीम को साउथ अफ्रीका में 4 दिवसीय मैच खेलने थे और त्रिकोणिय सीरीज में भी हिस्सा लेना था जिसमें भारतीय टीम भी शामिल थी। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच पिछले काफी समय से वेतन को लेकर विवाद जारी है। इस विवाद की झलक हाल ही में खत्म हुई चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान भी देखने को मिली थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ACA) के बीच हुई बैठक में विवाद का कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद खिलाड़ियों ने इस दौरे से अपने आप को दूर कर लिया। CA और खिलाड़ियों के बीच का कॉन्ट्रैक्ट 30 जून को समाप्त हो गया है जिसके बाद 200 के तकरीबन ऑस्ट्रेलियाई महिला एवं पुरुष खिलाड़ी बेरोजगार हो गए हैं। दोनों के बीच नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद है। खिलाड़ी चाहते हैं कि CA उन्हें बोर्ड को होने वाली आय में हिस्सा दे लेकिन बोर्ड इस पर राजी नहीं है। बोर्ड का कहना है कि इससे उसके पास जमीनी स्तर पर खेल के विकास के लिए पैसे में कमी होगी।

ACA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलिस्टर निकोलसन ने कहा, ‘यह बेहद निराशाजनक बात है कि इस विवाद को नहीं सुलझाया जा सका और इसी कारण ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाड़ियों ने इस बात की पुष्टि की है कि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘यह फैसला 200 महिला और पुरुष खिलाड़ियों के भले में लिया गया है जो अब बेरोजगार हैं।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल