1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना के कहर में फंसा क्रिकेट का नया ‘द हंड्रेड’ फॉर्मेट, अब हो सकता है स्थगित

कोरोना के कहर में फंसा क्रिकेट का नया ‘द हंड्रेड’ फॉर्मेट, अब हो सकता है स्थगित

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 22, 2020 08:32 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 10:11 pm IST

टूर्नामेंट का पहला संस्करण 17 जुलाई से इंग्लैंड के विभिन्न स्थानों पर 15 अगस्त तक खेला जाना है।

Cricket Bat and Ball- India TV Hindi
Cricket Bat and Ball Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की योजना 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट को 2021 तक स्थगित करने की है। टूर्नामेंट का पहला संस्करण 17 जुलाई से इंग्लैंड के विभिन्न स्थानों पर 15 अगस्त तक खेला जाना है।

‘द हंड्रेड’ क्रिकेट की 100 गेंदों का प्रारूप है। यह महिला और पुरुष दोनों वर्गों में खेला जाना है। लेकिन इंग्लिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोनावायरस के कारण इसे एक साल तक के लिए टाला जा सकता है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, बजट कम होने, विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता सीमित होने और टिकट की बिक्री की संभावना कम होने को देखते हुए ईसीबी ने फैसला किया है कि अभी एक नया टूर्नामेंट शुरू करने का समय नहीं है।

ये भी पढ़ें : …जब शोएब अख्तर के सामने बल्लेबाजी करते हुए ब्रेट ली के छूट गए थे पसीने

बता दें कि भारत में आईपीएल की सफलता को देखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट का नया ‘द हंड्रेड’ फोर्मेट मैदान में उतारने कि योजना बनाई थी। जिसे भी अब कोरोना के कहर के कारण एक साल तक स्थगित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : अपना 47वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे सचिन तेंदुलकर, बताई ये बड़ी वजह

( With Ians Input )

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल