1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का कहर, 7 लोग हुए पॉजिटिव

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का कहर, 7 लोग हुए पॉजिटिव

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 22, 2020 10:21 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 10:21 pm IST

सीएसए के कार्यकारी सीईओ जैक्स फॉल ने स्पोर्ट24 से कहा, "हमें पता था कि निश्चित तौर पर पॉजिटिव मामले सामने आएंगे। 100 टेस्ट करने के बाद सात मामलों का ही पॉजिटिव निकलना काफी कम है।"

Cricket News, Latest Cricket News, Cricket News Today, Live Cricket News, India Cricket News, Online- India TV Hindi
CSA Image Source : TWITTER/CSA

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को बताया कि संगठन में बड़े पैमाने पर कराए गए कोरोना वायरस टेस्ट में सात मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएसए ने देश भर में तकरीबन 100 टेस्ट किए जिनमें इसके स्टाफ सदस्य व अनुबंधित खिलाड़ी शामिल थे। सीएसए ने ऐसा सरकार द्वारा बिना संपर्क वाले खेल को लेवल-3 पर दोबारा शुरू करने के ऐलान के बाद किया।

सीएसए के कार्यकारी सीईओ जैक्स फॉल ने स्पोर्ट24 से कहा, "हमें पता था कि निश्चित तौर पर पॉजिटिव मामले सामने आएंगे। 100 टेस्ट करने के बाद सात मामलों का ही पॉजिटिव निकलना काफी कम है।"

फॉल ने कहा, "हमारे मेडिकल प्रोटोकॉल हमें उन लोगों का जानकारी साझा करने की इजाजत नहीं देते जिनका टेस्ट पॉजिटिव आया है।"

हाल ही में बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का भी कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल