1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कपिल देव के जल्द ठीक होने के लिए क्रिकेट जगत ने की दुआएं

कपिल देव के जल्द ठीक होने के लिए क्रिकेट जगत ने की दुआएं

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 23, 2020 06:03 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 06:03 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने कहा, "आपके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। जल्दी ठीक हो जाइए पाजी।"

Kapil Dev - India TV Hindi
Kapil Dev  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव की शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में सफल एंजियोप्लास्टी हुई। इसके बाद क्रिकेट समुदाय ने सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। कपिल देव के पूर्व टीम साथी और 1983 की विश्व कप टीम का हिस्सा रहे मदन लाल ने ट्विटर पर कहा, " कृपया मेरे साथ मिलकर कपिल और रोमी देव के लिए प्रार्थना, ताकत और शुभकामनाएं भेजिए ताकि कपिल जल्दी से स्वथ्य हो सकें। बेचैनी के बाद कपिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कपिल की सर्जरी सफल रही और वह जल्द ही घर लौटेंगे।"

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी कपिल की सलामती की दुआ मांगी हैं। तेंदुलकर ने कहा, " अपना ध्यान रखें। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं। आप जल्द ठीक हों पाजी।"

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने कहा, "आपके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। जल्दी ठीक हो जाइए पाजी।"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा, " सफल एंजियोप्लास्टी के बाद महान क्रिकेटर कपिल देव के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना। आप हमेशा से ही फाइटर रहे हैं पाजी और आप इस लड़ाई से जल्द बाहर आएंगे।"

महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने ट्वीट करते कहा, "हमारे वक्त के सर्वश्रेष्ठ चैंपियन क्रिकेटर के साथ हमारी दुआएं और प्रार्थनाएं हैं। ईश्वर आपको ठीक करेंगे।" उनके अलावा वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह, युवराज सिंह और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी कपिल देव के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

एक सीनियर डॉक्टर ने शुक्रवार को कहा कि 61 साल के कपिल को गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद दक्षिणी दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टर ने आईएएनएस से कहा, " उन्हें गुरुवार रात को अस्पताल लाया गया था। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। जांच के बाद रात में ही एंजियोप्लास्टी की गई। अब वह स्थिर हैं। आम तौर पर छुट्टी देने से पहले मरीज को 48 से 72 घंटे तक अस्पताल में रखा जाता है।"

डॉक्टर ने साथ ही कहा कि दिग्गज क्रिकेटर को लंबे समय से शुगर की समस्या थी।

IPL 2020 : मैच जिताऊ पारी खेलने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे मनीष पांडे

उन्होंने कहा, " मधुमेह के रोगी में रक्त वाहिकाओं में अधिक कैल्शियम जमा होता है। इसलिए, यह एक ऐसा मुद्दा है जो कि जियोप्लास्टी से गुजरने वाले रोगियों के लिए हो सकता है। लेकिन वह स्थिर है।"

कपिल देव की कप्तानी में ही भारत ने 1983 में पहली बार विश्व कप जीता था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल