1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड T-20: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 10 रन से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचा

वर्ल्ड T-20: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 10 रन से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचा

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2016 11:31 pm IST,  Updated : Mar 26, 2016 11:36 pm IST

नई दिल्ली: जोस बटलर की तूफानी पारी और क्रिस जोर्डन की अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से इंग्लैंड ने आज यहां उतार चढ़ाव वाले रोमांचक मैच में एंजेलो मैथ्यूज के पराक्रमी प्रदर्शन पर पानी फेरा

england- India TV Hindi
england

नई दिल्ली: जोस बटलर की तूफानी पारी और क्रिस जोर्डन की अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से इंग्लैंड ने आज यहां उतार चढ़ाव वाले रोमांचक मैच में एंजेलो मैथ्यूज के पराक्रमी प्रदर्शन पर पानी फेरा और श्रीलंका को दस रन से हराकर आईसीसी विश्व टी-20 के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बटलर ने 37 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाये और इस बीच कप्तान इयोन मोर्गन (22) के साथ चौथे विकेट के लिये 74 रन की साझेदारी की। इससे पहले सलामी बल्लेबाज जैसन राय (39 गेंदों पर 42 रन) और जो रूट (25) ने दूसरे विकेट के लिये 61 रन जोड़कर टीम को शुरूआती झटके से उबारा था। इससे इंग्लैंड ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 171 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

श्रीलंका की शुरुआत भयावह रही। पहले तीन ओवर के बाद उसका स्कोर चार विकेट पर 15 रन था। मैथ्यूज ने यहीं से कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 54 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद रन बनाये और चमारा कापुगेदारा के साथ (30) के साथ पांचवें विकेट के लिये 80 रन की साझेदारी की। लेकिन दबाव में विकेट गिरते रहे और आखिर में श्रीलंका आठ विकेट पर 161 रन तक ही पहुंच पाया। जोर्डन ने 28 रन देकर चार और डेविड विली ने 26 रन देकर दो विकेट लिए।

इस जीत से इंग्लैंड ग्रुप एक से वेस्टइंडीज के बाद सेमीफाइनल में जगह बनानीे वाली दूसरी टीम बन गयी है। इसका मतलब है कि श्रीलंका के साथ दक्षिण अफ्रीका को भी अब लीग चरण से ही स्वदेश लौटना होगा। इंग्लैंड के चार मैच में तीन जीत से छह अंक हैं जबकि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका दोनों के तीन मैचों में केवल दो-दो अंक हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल