1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब कपिल देव ने कहा,-'नहीं, सोनम गुप्ता बेवफा नहीं हो सकती'

जब कपिल देव ने कहा,-'नहीं, सोनम गुप्ता बेवफा नहीं हो सकती'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2016 08:16 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 08:16 pm IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया में वायरल 'सोनम गुप्‍ता बेवफा है' अब क्रिकेट के दिग्गजों के बीच भी चर्चा में है। पूर्व क्रिकेटर और भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने एक वीडियो

Kapil dev- India TV Hindi
Kapil dev Image Source : PTI

नई दिल्ली: सोशल मीडिया में वायरल 'सोनम गुप्‍ता बेवफा है' अब क्रिकेट के दिग्गजों के बीच भी चर्चा में है। पूर्व क्रिकेटर और भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वायरल कंटेंट 'सोनम गुप्‍ता बेवफा है' पर क्रिकेट के दिग्गजों से सवाल पूछे गए हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इस वीडियो में आकाश कपिल देव, किरण मोरे, डीन जोंस और वीवीएस लक्ष्मण से सवाल कर रहे हैं कि क्या आपको लगता है कि 'सोनम गुप्‍ता बेवफा है' ? भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर कपिल देव ने बेहद खूबसूरत अंदाज में आकाश चोपड़ा के सवाल का जवाब दिया। उन्हेंने कि ' नहीं, सोनम गुप्ता बेवफा नहीं हो सकती क्योंकि 'सोनम' और 'गुप्ता' बेवफा नहीं होते।

वहीं डीन जोंस ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं क्योंकि वे तो क्रिकेट एक्सपर्ट हैं। जबकि किरण मोरे ने हंसते हुए कहा कि उन्हें मालूम नहीं कि सोनम गुप्ता कौन है? आकाश चोपड़ा ने जब यह सवाल वीवीएस लक्ष्मण से पूछा तो उन्होंने कहा- क्योंकि आकाश चोपड़ा ऐसा कह रहे हैं और आकाश झूठ नहीं बोलते हैं।

पढ़ें:-सोशल मीडिया पर छाया 'सोनम गुप्ता बेवफ़ा है'

आकाश चोपड़ा ने फेसबुक पर वीडियो अपलो़ड किया है जिसमें वो कपिल देव, किरण मोरे, डीन जोंस और वीवीएस लक्ष्‍मण से ये सवाल कर रहे हैं कि क्या आपको लगता है कि 'सोनम गुप्‍ता बेवफा है'? आपको बता दें कि किसी शख्स ने 10 रुपए के नोट पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिख दिया था। यह नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इतना ही नहीं 2000 के नए नोट पर भी सोनम गुप्ता के बेवफा होने का दर्द बयां कर दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल