1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां सड़क हादसे में जख्मी, टक्कर मारने वाला मौके से फरार

क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां सड़क हादसे में जख्मी, टक्कर मारने वाला मौके से फरार

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 02, 2017 11:11 am IST,  Updated : Oct 02, 2017 11:12 am IST

पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग गया। घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Praveen Kumar- India TV Hindi
Praveen Kumar

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां सड़क हादसे में घायल हो गईं। जानी थाने की पुलिस ने बताया कि क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां मूर्ति देवी अपने पति सकत सिंह के साथ गंगनहर में मूर्ति विसर्जित करके लौट रही थीं। नंगला साहू गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मूर्ति देवी घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग गया। घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवीण का पूरा परिवार मुल्तान नगर में रहता है। प्रवीण के भाई विनय कुमार का कहना है कि उनके पिता सकत सिंह और माता मूर्ति देवी एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए बाइक से जानी थाना क्षेत्र के गांव नगला जा रहे थे। बागपत के रजबाहे में उन्हें मूर्ति का विसर्जन करना था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने प्रवीण की मां मूर्ति देवी को कुचल दिया और कार चालक मौके से फरार हो गया।

इस घटना के बाद मूर्ति देवी का आनन-फानन में केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अस्पताल जाकर अपनी मां का हाल जाना और डॉक्टरों से बातचीत भी की। डॉक्टरों ने प्रवीण की मां की हालत गंभीर बताई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल