1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय आल राउंडर रविंद्र जडेजा करेंगे रीवाबा से कल सगाई

भारतीय आल राउंडर रविंद्र जडेजा करेंगे रीवाबा से कल सगाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 04, 2016 06:44 pm IST,  Updated : Feb 04, 2016 06:44 pm IST

राजकोट: भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा कल शहर की मेकेनिकल इंजीनियर रीवाबा सोलंकी से मंगनी करेंगे। रीवा ने आत्मीया कालेज से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की है और अब वह दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी

ravindra jadeja and riwaba- India TV Hindi
ravindra jadeja and riwaba

राजकोट: भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा कल शहर की मेकेनिकल इंजीनियर रीवाबा सोलंकी से मंगनी करेंगे। रीवा ने आत्मीया कालेज से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की है और अब वह दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। जडेजा के रेस्तरां में रिंग सेरेमनी की जायेगी। जडेजा की बड़ी बहन नैना इस खबर की पुष्टि की है।

रीवाबा अभी यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रही हैं।

रीवाबा की मां प्रफुल्लाबा सोलंकी भारतीय रेल की कर्मचारी हैं जबकि उनके पिता हरदेवसिंह सोलंकी व्यवसायी हैं। पिता के अनुसार सगाई शुक्रवार सुबह 9 बजे राजकोट में जडेजा के अपने रेस्टोरेंट ‘जड्डूज़ फ़ूड फ़ील्ड' में होगी जो जडेजा 2012 में शुरू किया था।

रीवाबा के चाचा हरीश सिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस नेता हैं।

सौराष्ट्र के रहने वाले 27 साल के जडेजा टीम इंडिया के ऑलराउंडर हैं। जडेजा ने 16 टेस्ट और 126 वनडे खेले हैं।

ravindra jadeja and chetna
ravindra jadeja and chetna

इससे पहले नवंबर 2013 में जडेजा की चेतना नाम की लड़की से सगाई की ख़बरें आईं थीं लेकिन उन्होंने कभी यह बात कन्फर्म नहीं की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल