1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस भारतीय क्रिकेटर ने बीच सड़क पर पीटा बुज़ुर्ग को, वीडियो हुआ वायरल

इस भारतीय क्रिकेटर ने बीच सड़क पर पीटा बुज़ुर्ग को, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 01, 2017 11:54 am IST,  Updated : Sep 01, 2017 12:02 pm IST

अंबाती रायडू ने भारत के लिए 34 वन डे इंटरनेशनल मैच खेले हैं और1055 रन बनाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 15 जून को जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ खेला था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वह मुंबई इंडियन से खेलते हैं। उन्होंने 2013 में अपना पहला वनडे खेला

Ambati Rayudu- India TV Hindi
Ambati Rayudu

भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक बुज़ुर्ग शख़्स के साथ मारपीट करते हुए नज़र आ रहे हैं। ये वीडियो हैदराबाद का बताया जा रहा है। ख़बरों के अनुसार अंबाती रायडू तेज़ रफ़्तार से गाड़ी चला रहे थे। इस शख़्स के आपत्ति करने पर अंबाती रायडू गाड़ी से उतर गए और बहस करने लगे। बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई की नौबत आ गई। वीडियो में कई लोग भी दिख रहे हैं जो रायडू और उस दूसरे शख्स को रोकने की कोशिश करते हैं। 

हालंकि एएनआई ने फिलहाल इस वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं किया है लेकिन वीडियो में अंबाती की काली रंग की गाड़ी साफ दिख रही है जिससे वह नीचे उतरते हैं। मामले पर फिलहाल अंबाती की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अंबाती रायडू ने भारत के लिए 34 वन डे इंटरनेशनल मैच खेले हैं और1055 रन बनाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 15 जून को जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ खेला था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वह मुंबई इंडियन से खेलते हैं। उन्होंने 2013 में अपना पहला वनडे खेला था। वह टीम में बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। 

इसके पहले 2005 में रायडू और अर्जुन यादव नाम के एक क्रिकेटर की भी लड़ाई हो गई थी। दोनों के बीच वह लड़ाई रणजी मैच के दौरान पिच पर आंध्रप्रदेश में हुई थी। अर्जुन आंध्र क्रिकेट असोसिएशन के सचिन शिवपाल यादव का बेटा है। तब अंपायर को बीच-बचाव करवाना पड़ा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल