1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप, एशेज से पहले आराम नहीं करना चाहते कमिंस

विश्व कप, एशेज से पहले आराम नहीं करना चाहते कमिंस

 Reported By: IANS
 Published : Jan 28, 2019 06:40 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 06:40 pm IST

ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि वह इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज से पहले आराम करने के मूड में नहीं हैं। 

Pat Cummins- India TV Hindi
Pat Cummins Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि वह इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज से पहले आराम करने के मूड में नहीं हैं। कमिंस ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पहली पारी में छह विकेट अपने नाम किए तो वहीं दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए। वह अपने देश के लिए लगातार सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलना चाहते हैं। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने कमिंस के हवाले से लिखा है, "ईमानदारी से कहूं तो मैं अपने रोल से काफी खुश हूं। मुझे लगता है कि हमारे लिए नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों ने अच्छा किया। जब स्टार्क अपनी फॉर्म में होते हैं तो आपको लगता है कि वह किसी को नहीं छोड़ेंगे।"

कमिंस को भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में आराम दिया गया था। उन्हें यह आराम श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए दिया गया था। कमिंस हालांकि चाहते हैें कि वह विश्व कप से पहले सीमित ओवरों में आराम नहीं करें। 

आस्ट्रेलिया को इसके बाद भारत का दौरा करना है जहां वह दो टी-20 और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। 

कमिंस ने कहा, "कैनबरा में होने वाले मैच के बाद दो वनडे दौरे हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं उन दौरों पर शामिल किया जाऊंगा और कुछ टी-20 मैच भी खेल पाऊंगा। वनडे में टेस्ट से कम भार होता है। अप्रैल में इंग्लिश समर है इसलिए इंतजार करते हैं और देखते हैं क्या होता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल