1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मौजूदा टी20 टीम दुनिया में कहीं भी खेल सकती है: धोनी

मौजूदा टी20 टीम दुनिया में कहीं भी खेल सकती है: धोनी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 04, 2016 12:04 pm IST,  Updated : Mar 04, 2016 12:04 pm IST

पिछले दस मैचों में नौवीं जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम काफी संतुलित है और दुनिया की किसी भी टीम का कहीं भी सामना कर सकती है।

dhoni- India TV Hindi
dhoni

मीरपुर: पिछले दस मैचों में नौवीं जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम काफी संतुलित है और दुनिया की किसी भी टीम का कहीं भी सामना कर सकती है। धोनी ने एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात पर नौ विकेट से मिली जीत के बाद कहा, हमारी टी20 टीम ऐसी है जो किसी भी हालात में खेल सकती है। हम 50 ओवरों के प्रारूप की बात नहीं कर रहे लेकिन टी20 में हम इस टीम के साथ दुनिया में कहीं भी खेल सकते हैं।

उन्होंने कहा , हमारे पास तीन तेज गेंदबाज , दो स्पिनर है और जरूरत पड़ने पर अनियमित गेंदबाज भी हैं । यह सही संयोजन है । यदि कुछ रन अतिरिक्त भी चले जाये तो हमारे पास आठवें नंबर तक बल्लेबाज हैं जो लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। इसीलिये मेरा मानना है कि यह टीम किसी भी हालात में खेलने को तैयार है। यह काफी संतुलित टीम है।

एक बांग्लादेशी पत्रकार ने घुमा फिराकर यह पूछने की कोशिश की कि क्या वह आखिरी बार बांग्लादेश में खेल रहे हैं,  इस पर धोनी ने कहा, मैं खुद से इतनी जल्दी मुक्ति नहीं लेने वाला। बांग्लादेश को मेरा सामना फिर करना होगा। वैसे आपका सवाल मेरे जवाब से भी बड़ा था।

उन्होंने कहा कि फाइनल कठिन होगा क्योंकि बांग्लादेश हालात से बखूबी वाकिफ है। उन्होंने कहा, कोई भी अच्छी टीम अगर मेजबान है तो उसे हालात से वाकफियत का फायदा मिलता है । मेजबान को हराना काफी कठिन होता है। बांग्लादेश की टीम काफी मजबूत है । यह फाइनल अच्छा होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल