1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या मिसेज डिविलियर्स ने विराट-अनुष्का की बेटी वामिका की फोटो की शेयर?

क्या मिसेज डिविलियर्स ने विराट-अनुष्का की बेटी वामिका की फोटो की शेयर?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 14, 2021 08:29 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 08:29 pm IST

डैनियल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की जिसे देख कर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि फोटो में वामिका हैं।

Danielle De Villiers share a photo of Virat Kohli and...- India TV Hindi
Danielle De Villiers share a photo of Virat Kohli and Anushka Sharma's baby Vamika Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@ANUSHKASHARMA

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टीममेट्स विराट कोहली और एबी डिविलियर्स फील्ड बहुत करीबी दोस्त हैं। दोनों अपनी दोस्ती के बारे में अक्सर बातें करते हैं।

हाल ही में एबी डिविलियर्स की पत्नी डैनियल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की जिसे देख कर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका है। उन्होंने फोटो शेयर की जिसमें एबी डिविलियर्स की बेटी येंटे भी हैं।

डैनियल ने पोस्ट शेयर किया और कैप्शन लिखा, "इसकी सबसे पहली दोस्त के लिए बेबी हग्स और कडल्स।"

ये फोटो देख कर फैंस उत्साहित हो गए और उन्होंने कई कमेंट किए। एक फैन ने लिखा, "क्या ये वामिका है?" अनुष्का शर्मा ने भी इस फोटो पर हर्ट इमोजी बनाया था।

सचिन तेंदुलकर का नया लुक आया सामने, देखिए Video

हालांकि इस पोस्ट पर डैनियल ने किसी को भी टैग नहीं किया था। अनुष्का शर्मा ने वामिका को 11 जनवरी को जन्म दिया था। अनुष्का का उनकी बेटी के साथ पहला सोशल मीडिया पोस्ट तब का था जब इस कपल ने तय किया था कि वे सबके साथ अपनी बेटी का नाम शेयर करें।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल