1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दनुष्‍का गुनाथिलका पर लगा 6 मैच का बैन, दोस्त ने होटल में किया था लड़की का रेप

दनुष्‍का गुनाथिलका पर लगा 6 मैच का बैन, दोस्त ने होटल में किया था लड़की का रेप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 27, 2018 01:46 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 01:49 pm IST

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलका को 'आचार संहिता और संविदात्मक दायित्व' का उल्लंघन करने के लिए छह अंतर्राष्ट्रीय मैचों से तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया गया है।

दनुष्का गुनाथिलका- India TV Hindi
दनुष्का गुनाथिलका Image Source : AP

नई दिल्ली। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलका को 'आचार संहिता और संविदात्मक दायित्व' का उल्लंघन करने के लिए छह अंतर्राष्ट्रीय मैचों से तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार (27 जुलाई) को दनुष्का गुनाथिलका पर बैन की घोषणा की। श्रीलंका क्रिकेट के साथ किए गए अनुबंध का उल्लंघन करने के चलते गुनाथिलका को तीन मैच के लिए बैन किया गया है और तीन मैच का बैन उन पर पहले से लगा हुआ है। 

ये बैन उन पर 18 अक्टूबर, 2017 को प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के चलते लगा था। साथ ही अब गुनाथिलका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच का भुगतान भी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को मिलने वाला अतिरिक्त बोनस भी नहीं दिया जाएगा। 

आपको बता दें कि 27 वर्षीय इस क्रिकेटर पर गंभीर आरोप लगने के चलते श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें पहले ही सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद जांच पूरी होने के बाद उन पर बैन की घोषणा की है। गुनाथिलाका और उनके एक दोस्त पर नार्वे की एक महिला द्वारा होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाया गया है।

दनुष्का और उनके ब्रिटिश पासपोर्ट धारी श्रीलंका मूल के एक दोस्त ने नार्वे की दो महिलाओं को रविवार की सुबह अपने उस होटल में ठहराया जहां श्रीलंकाई टीम रूकी हुई थी। बाद में एक महिला ने दनुष्का के दोस्त पर रेप का आरोप लगाया जो श्रीलंकाई मूल का ब्रिटिश पासपोर्टधारी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल