1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेरेन लीमेन के इस गुरूमंत्र ने किया ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का बेड़ागर्क

डेरेन लीमेन के इस गुरूमंत्र ने किया ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का बेड़ागर्क

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 28, 2018 12:56 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 12:56 pm IST

लीमैन ने जब 2013 में कोच का पद संभाला जब उन्हें आस्ट्रेलियाई क्रिकेट का संकटमोचक माना गया था लेकिन अब उन्हें टीम में दूषित संस्कृति भरने का आरोपी माना जा रहा है जिससे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को काफी नुकसान हुआ है।

डेरेन लीमेन- India TV Hindi
डेरेन लीमेन

सिडनी: कोच डेरेन लीमैन भले ही गेंद से छेड़खानी के मामले में पाक साफ करार दिये गए हों लेकिन हर कीमत पर जीत की जो मानसिकता उन्होंने टीम में भरी है, अब उस पर सवालिया ऊंगली उठने लगी है। 

लीमैन ने जब 2013 में कोच का पद संभाला जब उन्हें आस्ट्रेलियाई क्रिकेट का संकटमोचक माना गया था लेकिन अब उन्हें टीम में दूषित संस्कृति भरने का आरोपी माना जा रहा है जिससे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को काफी नुकसान हुआ है। 

कोच बनने के बाद जब लीमैन से उनकी तीन प्राथमिकतायें पूछी गई तो उनका जवाब था,‘‘जीत, जीत और जीत।’’उस समय क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा था,‘‘अनुशासन, अच्छा आचरण और प्रदर्शन के लिये जवाबदेही में भी सुधार की जरूरत है और यह मुख्य कोच का काम है।’’ 

लीमैन के कोच रहते आस्ट्रेलिया ने 30 टेस्ट जीते, 19 हारे और आठ ड्रा खेले। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल