1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: मिलर होंगे किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान

IPL: मिलर होंगे किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान

 Written By: IANS
 Published : Feb 09, 2016 03:46 pm IST,  Updated : Feb 09, 2016 03:46 pm IST

चंडीगढ़: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने नौवें संस्करण के लिए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर को टीम का कप्तान बनाया है। पिछले चार सत्रों से मिलर पंजाब से जुड़े

david miller- India TV Hindi
david miller

चंडीगढ़: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने नौवें संस्करण के लिए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर को टीम का कप्तान बनाया है। पिछले चार सत्रों से मिलर पंजाब से जुड़े हुए हैं।

किंग्स इलेवन ने एक बयान में कहा, "डेविड मिलर मौजूदा क्रिकेट में सबसे प्रतिभाशाली और आक्रामक बल्लेबाज हैं हमें इस बात की खुशी है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं। हमें उनकी नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि आने वाला सत्र हमारे लिए सफल साबित होगा।"

मिलर ने कहा, "पंजाब का कप्तान बनाए जाने पर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं इसके लिए फ्रेंचाइजी, टीम प्रबंधक और सारी टीम को धन्यवाद देता हूं। पंजाब की टीम काफी अच्छी है जिसके पास युवा जोश और अनुभव दोनों हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल