1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की तारीफ करते हुए डेविड वॉर्नर ने कह दी ये बात

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की तारीफ करते हुए डेविड वॉर्नर ने कह दी ये बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 22, 2020 02:56 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 02:56 pm IST

वॉर्नर ने कहा इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली 4 मैच की टेस्ट सीरीज में दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा।

David Warner praising Virat Kohli and Steve Smith india vs australia- India TV Hindi
David Warner praising Virat Kohli and Steve Smith india vs australia Image Source : GETTY IMAGES

क्रिकेट के गलियारों में भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के मिडल ऑडर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की अकसर तुलना होती रहती है। एक तरफ विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में 50 से अधिक की औसत से रन बना रहे हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में लाजवाब प्रदर्शन कर स्टीव स्मिथ आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर बैठें हैं। 

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बारे में बात करते हुए कहा है कि ये दोनों बल्लेबाज तीनों प्रारूपों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वहीं इसी दौरान उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली 4 मैच की टेस्ट सीरीज में दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा।

एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में वॉर्नर ने कहा  "कोहली और स्मिथ के बीच तुलना में, वे दोनों स्पष्ट रूप से तीनों प्रारूपों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। आगामी सीरीज में उनके बीच एक शानदार मुकाबला होने वाला है।"

ये भी पढ़ें - पूर्व चयनकर्ता का खुलासा, बताया क्यों सचिन की जगह गांगुली को बनाया गया था कप्तान

उन्होंने कहा, "हमारे लिए, यह ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत है। हम इसे व्यक्तिगत मुकाबले के रूप में नहीं देखते हैं। अगर यह व्यक्तिगत है तो फिर यह गेंदबाज बनाम बल्लेबाज है। अंत में हमें अच्छा करना है। ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने के लिए हमें अपनी लाइन और लेंथ के बारे में पता है। उम्मीद है कि गेंद और बल्ले के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।"

उल्लेखनीय है, हाल ही में स्टीव स्मिथ ने कहा था कि विराट कोहली मैच दर मैच बेहतर खिलाड़ी बनते जा रहे हैं जो एक डरावनी चीज है। स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर कहा था 'विराट शानदार व्यक्ति हैं और वो भारत के लिए काफी शानदार चीजें कर चुके हैं। भारत में वो इस खेल के एंबैसडर बन चुके हैं। वो हर दिन पहले से बेहतर होते जा रहे हैं, जो डरावनी चीज है।'

ये भी पढ़ें - राजिंदर गोयल के निधन पर सचिन-गांगुली समेत इन क्रिकेटरों ने दी श्रद्धांजली

स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली के साथ पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि विराट कोहली एक बार ब्रिसबेन अकैडमी में आए थे और तब उनकी विराट से अच्छी बातचीत हुई थी। स्मिथ ने बताया  'मैं विराट को काफी लंबे समय से जानता हूं। 2007 में ब्रिसबेन में वो जब अकैडमी का पार्ट थे, तो मैं दरअसल अकैडमी का पार्ट नहीं था, लेकिन गेंदबाजी की प्रैक्टिस करता रहता था। मैदान के बाहर हमारे बीच अच्छे से बात होती थी। कई बार जब आप अपने देश के लिए खेलते हैं तो इतने भावुक होते हैं कि चीजें कंट्रोल के बाहर चली जाती हैं।' 

भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां उन्हें चार मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से टेस्ट सीरीज में मात देकर इतिहास रचा था। तब बॉल टेंपरिंग का बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस बार वह भारत के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए काफी उत्साहित है।

स्मिथ ने कहा 'मैं बहुत उत्साहित हूँ। इसमें ऑल टाइम ग्रेट सीरीज होने की पूरी संभावना है। आप जसप्रीत बुमराह जैसे अविश्वसनीय गेंदबाज को देखेंगे। मोहम्मद शमी और बेहतर हो गए हैं। इशांत शर्मा के पास अनुभव है।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल