1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड वार्नर का शतक, सिडनी टेस्ट ड्रॉ

डेविड वार्नर का शतक, सिडनी टेस्ट ड्रॉ

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2016 02:24 pm IST,  Updated : Jan 07, 2016 02:24 pm IST

आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शानदार शतकीय पारी से बारिश से प्रभावित तीसरे टेस्ट में जान डाल दी लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया यह मुकाबला ड्रा रहा।

david warner- India TV Hindi
david warner

सिडनी: आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शानदार शतकीय पारी से बारिश से प्रभावित तीसरे टेस्ट में जान डाल दी लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया यह मुकाबला ड्रा रहा। इस टेस्ट मैच में बारिश के कारण खेल को कई बार रोकना पड़ा लेकिन मैच के अंतिम दिन महज 82 गेंदों पर अपना 16वां शतक जड़कर वार्नर ने स्टेडियम में बहुत सीमित संख्या में मौजूद दर्शकों और क्रिकेट प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया।

इससे पहले के दो टेस्ट मैचों में वार्नर का सर्वोच्च स्कोर 64 रन का था वहीं उनके टीम के साथी खिलाडि़यों ने मेहमान टीम की गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ते हुए छह शतक जड़े थे। स्थानीय समायनुसार शाम को चार बजकर 50 मिनट पर जब मैच को रद्द किया गया उस समय वार्नर 122 रन पर नाबाद थे वहीं पीटर नेविल सात रन बनाकर खेल रहे थे और वेस्टइंडीज की पहली पारी में बनाये गये 330 रन के जवाब में आस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 176 रन था। मैच को ड्रा पर खत्म कर दिया गया।

लंच से पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 330 रन पर समाप्त हो गयी जो इस श्रृंखला में उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। आस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लायन और स्टीव ओ कीफे ने तीन-तीन विकेट लिये। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने अपनी टीम के लिए 62 रन का योगदान दिया। आस्ट्रेलिया ने होबार्ट और मेलबर्न टेस्ट में बड़ी जीत हासिल करते हुए श्रृंखला अपने नाम कर लिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल