1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे रैंकिंग: डिविलियर्स वार्नर को पछाड़ शीर्ष पर पहुंचे

वनडे रैंकिंग: डिविलियर्स वार्नर को पछाड़ शीर्ष पर पहुंचे

 Written By: IANS
 Published : Mar 10, 2017 06:57 pm IST,  Updated : Mar 10, 2017 06:57 pm IST

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा एकदिवसीय रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्तर प्राप्त हुआ है। डिविलियर्स ने

AB-de-Villiers- India TV Hindi
AB-de-Villiers

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा एकदिवसीय रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्तर प्राप्त हुआ है। डिविलियर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में कुल 262 रन बनाए थे। इसमें वेलिंगटन में तीसरे एकदिवसीय मैच में बनाए गए 85 रनों की पारी शामिल है। 

आईसीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एकदिवसीय बल्लेबाजों की विश्व रैंकिंग में डिविलियर्स ने आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पछाड़ कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस सूची में दूसरे तीसरे स्थान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। 

इस रैंकिंग में चौथा स्थान पाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जोए रूट अपने करियर में सर्वोच्च रैंकिंग पर हैं। 

इसके साथ ही आईसीसी की ओर से जारी एकदिवसीय गेंदबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाड़ी इमरान ताहिर शीर्ष स्थान पर हैं। इसमें दूसरा स्थान अफगानिस्तान के मोहम्मद नाबी और तीसरा स्थान श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को प्राप्त हुआ है। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में लिए गए सात विकेट के कारण इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में जगह बना पाए हैं। वह इस सूची में नौवें स्थान पर हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल