1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दीप दासगुप्ता का है मानना, भारतीय टीम में मयंक और राहुल के बीच होना चाहिए चयन

दीप दासगुप्ता का है मानना, भारतीय टीम में मयंक और राहुल के बीच होना चाहिए चयन

 Edited By: IANS
 Published : Jul 03, 2021 08:40 pm IST,  Updated : Jul 03, 2021 08:40 pm IST

शुभमन का चोट के कारण चार अगस्त को होने वाले पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। इस बारे में भी चर्चा चल रही है कि भारतीय टीम बैकअप रख सकती है।

Deep Dasgupta, Mayank, Rahul, Indian team- India TV Hindi
Mayank and Rahul Image Source : TWITTER/@ASLAAMEYYY

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता का कहना है कि अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है कि शुभमन गिल को चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर रहना पड़ता है तो मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल के बीच चयन होना चाहिए। शुभमन का चोट के कारण चार अगस्त को होने वाले पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। इस बारे में भी चर्चा चल रही है कि भारतीय टीम बैकअप रख सकती है।

हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शुभमन की चोट को लेकर आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। फिलहाल बस इतनी जानकारी है कि शुभमन को पैर में चोट लगी है।

यह भी पढ़ें- एशेज सीरीज के लिए टी-20 विश्व कप भी छोड़ने के लिए तैयार हैं स्मिथ

दासगुप्ता ने कहा कि मयंक ओपनर के रूप में पहली पसंद होने चाहिए क्योंकि वह इंग्लिश वातावरण के अनुकूल हैं।

उन्होंने कहा, "मयंक और राहुल के रूप में टीम के पास दो विकल्प हैं। मैं मयंक को पहली पसंद मानता हूं क्योंकि भले ही उन्होंने दो या तीन खराब पारी खेली हैं लेकिन ओवरऑल उनका टेस्ट करियर प्रभावित रहा है।"

यह भी पढ़ें- पुलेला गोपीचंद को है भरोसा, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए यादगार रहेगा तोक्यो ओलंपिक

दासगुप्ता ने कहा, "लोकेश राहुल कर्नाटक या भारत के लिए शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करते आए हैं। लेकिन राहुल जिस तरह सीमित ओवर में खेलते हैं उनकी तकनीक बदल गई है और वह आक्रामक हो गए हैं। उनका आक्रामक तकनीक में सुधार हुआ है लेकिन डिफेंसिव तकनीक इतनी ज्यादा बेहतर नहीं है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल