1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल के स्थगित होने से दीपक चहर को मिला चोट से उबरने का प्रयाप्त समय

आईपीएल के स्थगित होने से दीपक चहर को मिला चोट से उबरने का प्रयाप्त समय

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2020 01:15 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 01:15 pm IST

दीपक चहर ने माना कि अगर आईपीएल 29 मार्च को शुरू हो गया होता तो वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाते।

Deepak Chahar, COVID-19, Chennai Super Kings, IPL 2020- India TV Hindi
Deepak Chahar Image Source : GETTY IMAGES

भारत के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर के लिये कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल 2020 स्थगित होना फायेदमंद साबित हो रहा है क्योंकि इस देरी से उन्हें पीठ में लगी चोट से उबरकर पूर्ण फिटनेस हासिल करने का समय मिल जायेगा। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये खेलने वाले चाहर हालात सामान्य होने पर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। 

27 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं फिर से गेंदबाजी करने के लिये बेताब हूं। अभी मैं फिट रहना चाहता हूं। ’’ चाहर को पीठ में यह चोट पिछले साल दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी थी जिसके कारण वह मार्च के अंत तक क्रिकेट से बाहर हो गये थे।

उन्होंने माना कि अगर आईपीएल 29 मार्च को शुरू हो गया होता तो वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाते। 

चहर चेन्नई सुपरकिंग्स की अधिकारिक वेबसाइट पर कहा, ‘‘जब चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती तो आप कुछ नहीं कर सकते। इसलिये मैं उन चीजों पर ध्यान लगाता हूं जो मैं उस दौरान कर सकता हूं। मैं नयी चीजें सीखने की कोशिश कर रहा हूं, अपनी फिटनेस पर ध्यान लगाये हूं क्योंकि आप जानते हो कि मैं चोटिल था और वापसी कर रहा था। इसलिये मुझे उबरने के लिये और समय मिल जायेगा। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आईपीएल सत्र समय पर शुरू हो गया होता तो मैं शुरू के कुछ मैच नहीं खेल पाता। ’’ चाहर के पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ सात रन देकर छह विकेट (जिसमें हैट्रिक भी शामिल है) को आईसीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन घोषित किया गया था। 

आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया है लेकिन अभी इसके आयोजन की संभावना नहीं दिख रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।